राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बारी सियातलाई में वार्षिक उत्सव मनाया गया

pnpandey
।।राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बारी सिया तलाई ब्लॉक बांसवाडा ।।
       
उमंग झलक के रूप में मनाया वार्षिक उत्सव
बांसवाड़ा (27 मार्च 2022) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय  बारी सियातलाई में वार्षिक उत्सव 2022 उमंग झलक के रूप में समारोह पूर्वक मुख्य अतिथि समाजसेवी रावजी भाई मईडा ,विशिष्ट अतिथि सीबीईओ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नवीन मीणा , अध्यक्षता पी ई ई ओ बड़वी डा  मुकेश उपाध्याय एवं संस्था प्रधान खुशलता भट्ट के मार्गदर्शन में मनाया गया ।
समारोह में मुख्य अतिथि रावजीभाई मईडा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य बनाने हेतु विद्यालय में घर परिवार जैसा माहौल देकर शिक्षा का पवित्र कार्य कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि सीबीईओ नवीन मीणा ने बच्चों को स्वच्छता का संदेश देते हुए विद्यालय एवं छात्रों के साफ-सुथरे सुंदर परिवेश में देखकर विद्यालय परिवार को प्रोत्साहित करते हुए । बच्चों को कोरोना से सावधान रहते हुए सार्वजनिक व भीड़ भाड़ वाली जगह से दूरी बनाए रखने तथा विद्यालय में पूरे समय में पढ़ाई कर आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया । समारोह के अध्यक्ष डॉ मुकेश उपाध्याय ने कहा कि कोरोना काल में बच्चो के  शिक्षा के अधिगम स्तर मे आ यी क्षति को शिक्षक , अभिभावक और विद्यार्थी गण मिलकर सामूहिक रूप से पूरा करने प्रयास करे ।
समारोह में कक्षा 8 की विदाई में छात्रा अंजना निनामा ने अपने विचार अंग्रेजी में देकर ,छात्रा हलीमा खान ने संस्कृत कविता सदैव आगे कदम रखो , कविता व सुमन ने देशभक्ति कविता हम भारत के भरत खेलते शेरों की संतान से तथा सौम्य माली व करण ने दोनों ओर लिखा हो भारत सिक्का वही उछाला जाए कविता पाठ किया । रंगारंग प्रस्तुति के रूप में विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य  , पापा मेरे पापा , दिल है छोटा सा , राजस्थानी काजलियो नृत्य के साथ धूमधाम से गैर नृत्य की रोचक उमंग झलकियां प्रस्तुत की।

समारोह में सत्र के दौरान विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति , स्वच्छता ,अनुशासन और विद्यालय व्यवस्था ,भोजन व्यवस्था आदि में उत्कृष्ट कार्य हेतु तथा कक्षा 8 की विदाई छात्रों सहित 120 से अधिक विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान भामाशाह सुनील शर्मा, रावजीभाई मईडा,  वार्ड पंच मनोज भुज ,तरुण भाई, अशोक माली , संजय गुर्जर, गजेंद्र माली , विद्यालय की संस्था प्रधान खुश लता भट्ट , शिक्षिका खुशबू नानावटी और शिक्षिका हिना गुप्ता द्वारा एक छात्र प्रवीण चरपोटा के वर्ष पर्यंत शैक्षणिक और कपड़े आदि खर्च  उठाने पर भामाशाहों को  मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
समारोह का संचालन लक्ष्मीकांत भावसार ने किया तथा आभार सतीश चंद्र भंडारी ने माना। समारोह के आरंभ में स्वागत भाषण संस्था प्रधान खुश लता भट्ट ने तथा
 प्रतिवेदन सत्यपाल सिंह गॉड ने रखा ।अतिथियों का स्वागत शिक्षिका सुलोचना  पुरोहित , दिगपाल सिंह तंवर, हिना गुप्ता ,खुशबू नानावटी, ज्योति भावसार, हितू पंड्या , प्रार्थना नगर ,शिवानी नागर, सतीश भंडारी आदि ने किया ।
Share This Article
Leave a Comment