लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल लोगों को शाम होते-होते राहत मिल गई। दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा।
शाम के समय अचानक तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद क्षेत्र में बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। कई जगहों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी इसी तरह मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

