मुरम खदान धंसकने से दो श्रमिकों की मौत, दो घायल, मची चीख पुकार..!

pnpandey

खबरें खटाखट संवाददाता, शहडोल. एमपी के शहडोल स्थित ग्राम खड्डा वनसुकली रोड पर आज उस वक्त चीख पुकार मच गई. मुरम खदान अचानक धसक गई, जिसकी चपेट में आकर चार श्रमिक दब गए.

मुरम खदान धंसकने से दो श्रमिकों की मौत, दो घायल, मची चीख पुकार..!

 खदान धसकते देख अन्य श्रमिकों में चीख पुकार मच गई. मलबे के नीचे दबे श्रमिकों को निकालकर ब्यौहारी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर दो श्रमिकों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, वहीं दो श्रमिकों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है. हादसे की खबर मिलते ही कलेक्टर वंदना वैद्य पहुंच गई, जिन्होने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपए सहायता दी.

बताया गया है कि ट्रेक्टर में बैठकर 6 श्रमिक ग्राम पंचायत रसपुर के झापर नदी पुल के पास पहुंचे. श्रमिक खुली खदान के अंदर जाकर मुरम निकाल रहे थे, इस दौरान खदान का एक हिस्सा भरभराकर श्रमिकों पर गिरा, जिसकी चपेट में आकर 4 श्रमिक दब गए. श्रमिकों पर मुरम खदान गिरते देख साथियों में चीख पुकार मच गई. देखते ही देखते आसपास काम कर रहे श्रमिक पहुंच गए, जिन्होने मलबे के नीचे दबे श्रमिकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जहां पर मुकेश पिता कामुलाल कोल  उम्र 23 वर्ष व अनीश  पिता सुशील कोल 26 वर्ष निवासी बराछ गांव को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया. वहीं दो श्रमिकों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों सहित गांव के अन्य लोग पहुंच गए, जिन्होने देखा तो फूट-फूटकर रोए. घटना को लेकर ग्रामीणों की चर्चा रही है अवैध खदान धंसकने का एक माह में दूसरा मामला है. 14 फरवरी को जयसिंह नगर थानाक्षेत्र में सफेद मिट्टी की खदान धंसकने से एक मजदूर की मौत हो गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना स्थल से निकाली गई मुरम का इस्तेमाल  ब्यौहारी से वनसुकली  सड़क निर्माण में किया जा रहा है.

Share This Article
Leave a Comment