चिराग पासवान: लोकजनशक्ति पार्टी की बिहार चुनाव में मजबूत तैयारी, 48 सीटों पर विशेष फोकस
पटना। बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, लेकिन खास तौर पर 48 सीटों पर फोकस करते हुए इन्हें विजय लक्ष्य के रूप में चुना गया है।
पार्टी के युवा चेहरा चिराग पासवान को मजबूत नेता के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, चिराग को युवा चेहरे की छवि के साथ आधुनिक सोच और विकास के विजन पर जनता के बीच प्रोजेक्ट किया जा रहा है।
लोजपा (रामविलास) ने चुनाव प्रचार के लिए हाइटेक वॉर रूम तैयार किया है, जिसमें दो दर्जन से अधिक प्रोफेशनल्स की टीम कार्य कर रही है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर भी आक्रामक अभियान शुरू किया है, जिसका नारा है: “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट”।
19 तारीख को मुंगेर में चिराग पासवान की बड़ी रैली आयोजित होने जा रही है, जिसे लेकर स्थानीय संगठन पूरी तैयारी में जुटा है। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने दावा किया है कि पार्टी का जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है और 2025 के चुनाव में एलजेपीआर एक बड़ा परिवर्तन लेकर आएगी।

