मुकेश अंबानी ने खरीदा ₹88,078 करोड़ का स्पेक्ट्रम, अब देश के कोने-कोने तक पहुंचाएंगे 5G नेटवर्क*
देश में पांचवीं पीढ़ी (5G) के स्पेक्ट्रम की नीलामी में सोमवार को रिलायंस जियो (Reliance Jio) सबसे बड़ी बोलीदाता के रूप में उभरी है। कंपनी ने अगले 20 सालों के लिए 88,078 करोड़ रुपये की बोली के साथ नीलामी में बिके कुल स्पेक्ट्रम में से करीब आधा हिस्सा हासिल किया है। बता दें कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट, भारत सरकार द्वारा आयोजित 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में Jio ने जियो ने उम्दा माने जाने वाले 700 मेगाहर्ट्ज बैंड समेत विभिन्न बैंड 800MHz, 1800MHz, 3300MHz और 26GHz में स्पेक्ट्रम खरीदा है। बता दें कि अगर 700 मेगाहर्ट्ज बैंड का उपयोग किया जाता है, तो एक टावर ही काफी क्षेत्र को कवर कर सकता है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5जी सेवाएं अक्टूबर तक शुरू की जा सकती हैं।

