दो चरणों में आयोजित की जाएगी जेईई मेन की परीक्षा
टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार को जेईई मेन की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 24 जनवरी से एक फरवरी 2024 तक आयोजित होगी। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 तक होगी। एनटीए की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, पहले चरण की जेईई परीक्षा के लिए दिसंबर से जनवरी के बीच में आवेदन फॉर्म भरा जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। दूसरे चरण के लिए मार्च में आवेदन फॉर्म भरा लिया जाएगा। नीट प्रवेश परीक्षा पांच मई को देश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्सों में नामांकन के लिए नीट प्रवेश परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइनआयोजित होगी। इसके लिए अप्रैल में आवेदन भरा जाएगा। रिजल्ट 11 से 15 जून तक जारी होगा। एनटीए की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार सभी परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की जानकारी तीन सप्ताह के अंदर जारी कर दी जाएगी।
दो चरणों में आयोजित की जाएगी जेईई मेन की परीक्षा*
Leave a Comment
Leave a Comment

