राजगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार
राजगढ़ (अलवर)।
ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत राजगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों को कमीशन पर बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) उपलब्ध कराने वाले तीन लोगों सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के लेन-देन के दस्तावेज व उपकरण भी बरामद किए हैं।
कोतवाल राजेश कुमार मीना ने बताया कि आरोपियों के संदिग्ध बैंक खातों में करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपये की साइबर फ्रॉड की राशि का पता चला है। गिरफ्तार आरोपियों से 2 चेक बुक, 1 लैपटॉप, हिसाब-किताब की 2 डायरियां, 30 एटीएम कार्ड, 2 आधार कार्ड और 7 मोबाइल फोन जब्त किए गए। साथ ही करंट व कॉर्पोरेट अकाउंट (म्यूल अकाउंट) साइबर ठगों को कमीशन पर बेचने के प्रमाण भी मिले हैं।
पुलिस की कार्रवाई में फर्जी म्यूचुअल फंड व ट्रेडिंग खातों के जरिए ऑनलाइन स्कैम फंड उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में सरगना कपिल कुमार पुत्र हरेन्द्र सिंह जाट निवासी अलीगढ़ (यूपी), मृदुल कुमार पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा निवासी मथुरा (यूपी), अनिल सिंह पुत्र अदयवीर सिंह जाट निवासी राया (यूपी) और संजय कुमार पुत्र धौल्याराम मीना निवासी फिरोजपुर खालसा, अलवर शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से साइबर अपराध में प्रयुक्त उपकरणों के साथ-साथ बैंक खातों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। मामले की गहन जांच जारी है।
राजगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Leave a Comment

