अलवर में राहुल गांधी की जनसभा का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए 52 बीघा क्षेत्र में टैंट लगाया जाएगा. इसे लेकर तैयारियां जोरों पर है.मंत्री टीकाराम जूली ने इन तैयारियों का जायजा लिया है. उन्होंने इस दौरान आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरा और राहुल की सभा में अधिक से अधिक लोगों को जुटाने का आह्वान किया.
न्युजडेस्क खबरेखटाखट. अलवर में होने वाली राहुल गांधी की सभा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. मालाखेड़ा क्षेत्र में राहुल गांधी की बड़ी सभा होनी (Rahul Gandhi public meeting in Alwar) है. इसके लिए 52 बीघा क्षेत्र में सभा स्थल तैयार किया जा रहा है. खेत से फसल को भी हटाने का काम चल रहा है. साथ ही सभा में ज्यादा भीड़ जुट सके, इसलिए गांव स्तर तक लोगों से संपर्क करके उनको जोड़ने के प्रयास कांग्रेसी नेता कर रहे हैं.
मंत्री टीकाराम जूली ने गुरुवार को जनप्रतिनिधियों के साथ यहां मीटिंग की. इसमें जनप्रतिनिधियों ने राहुल गांधी की भारत जुड़े यात्रा को लेकर पूरा समर्थन किया है. भारत जोड़ो यात्रा में सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र की जनता को लेकर शामिल होंगे. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं. जाति व धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है. ऐसे में सभी जाति व धर्म के लोगों को जोड़ने व भारत जोड़ो यात्रा के तहत सभी को एक साथ लेकर आगे बढ़ने का काम हो.दूसरी तरफ मालाखेड़ा में होने वाली राहुल गांधी की सभा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. 52 बीघा जमीन पर राहुल गांधी की सभा स्थल तैयार किया जा रहा है. इसके तहत वाहन की पार्किंग राहुल गांधी के साथ चलने वाले काफिले व लोगों के रुकने की व्यवस्था सहित अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं. मालाखेड़ा क्षेत्र में फसल को हटाकर पूरा क्षेत्र तैयार करने का काम चल रहा है. इसके लिए जेसीबी मशीन और प्रशासनिक अधिकारी रात दिन लगे हुए हैं. कांग्रेस की तरफ से प्रत्येक कार्य के लिए अलग समिति बनाई गई है.

