मारूति के पूर्व एम डी जगदीश खट्टर का निधन

pnpandey

मारुति के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर का निधन, 

26 April 2021 खबरे खटाखट 
मशहूर कार कंपनी मारुति सुजुकी के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर का सोमवार को निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश खट्टर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट है। खट्टर को मारुति सुजुकी को देश की सबसे पसंदीदा कार बनाने का श्रेय दिया जाता है। वे पूर्व IAS अधिकारी थे। मारुति सुजुकी को छोड़ने के बाद खट्टर ने मल्टी ब्रांड कार सर्विस से जुड़ा वेंचर कारनेशन की शरुआत की थी। खट्टर मारुति उद्योग लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर 1993 से लेकर 2007 तक थे। उन्होंने 1993 में ही मारुति मार्केटिंग डायरेक्टर की हैसियत से ज्वाइन किया था। इसके बाद 1999 में वह कंपनी के पहले मैनेजिंग डायरेक्टर बने। इस पद के लिए सरकार ने उन्हें नॉमिनी चुना था। इसके बाद 2002 में वह सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के नॉमिनी चुने गए थे। TAGSपूर्व एमडी जगदीश खट्टर का निधन जगदीश खट्टर मारुति! 

Share This Article
Leave a Comment