महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव कार्यक्रम घोषित, मुंबई–पुणे सहित लागू हुई आचार संहिता

pnpandey


मुंबई।
महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने मुंबई और पुणे समेत राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
चुनाव आयोग के अनुसार, इन महानगरपालिकाओं में 15 जनवरी को मतदान कराया जाएगा, जबकि 16 जनवरी को मतगणना होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन चुनावों के लिए 1 जुलाई 2025 तक की मतदाता सूची को अंतिम और मान्य माना जाएगा।
चुनावी प्रक्रिया के तहत 3 जनवरी से 13 जनवरी तक चुनाव प्रचार की अनुमति रहेगी। आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी प्रकार की नई घोषणा, सरकारी लाभ या नीतिगत फैसलों पर प्रतिबंध रहेगा।
राज्य चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment