फलोदी (राजस्थान) में अधिवक्ता संस्थान के वर्ष 2025 के वार्षिक चुनाव 13 दिसंबर को होंगे। चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रेम प्रकाश बिश्नोई ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके अनुसार:
9 दिसंबर: प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन।
10 दिसंबर: आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि और जांच के पश्चात प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
11 दिसंबर: नाम वापसी के बाद शाम 5 बजे अंतिम प्रत्याशियों की सूची घोषित की जाएगी।
सहायक चुनाव प्रभारी एडवोकेट कंवर सिंह ने यह जानकारी दी।

