*भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा के प्रदेश स्तरीय आजीवन सहयोग निधि अभियान का डॉ. सतीश पूनियां ने डूंगरपुर से किया शुभारंभ*
………………
*डॉ. पूनियां की मौजूदगी में सांसद कनकमल कटारा, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, सभापति अमृतलाल, मदनसिंह, धनपाल जैन इत्यादि ने दिया अंशदान*
…………………………..
*विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया:डॉ. पूनियां*
…………………………..
*अशोक गहलोत ने प्रदेश के किसानों, युवाओं से किये वादे पूरे नहीं किये, 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी: डॉ. पूनियां*
…………………………..
*डॉ. पूनियां ने मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर बांसवाड़ा में आजीवन सहयोग निधि अभियान का शुभारंभ किया*
*डूंगरपुर, बांसवाड़ा 25 दिसंबर, 2021।* भारत के युगपुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर आज भाजपा जिला कार्यालय डूंगरपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर डूंगरपुर पार्टी कार्यालय पर डॉ. सतीश पूनियां ने पार्टी के प्रदेश स्तरीय आजीवन सहयोग निधि अभियान का शुभारंभ किया, इसके साथ ही आज से इस अभियान का प्रदेश के सभी जिलों में शुभारंभ हो गया।
इस अवसर पर डूंगरपुर में डॉ. सतीश पूनियां की मौजूदगी में सांसद कनकमल कटारा, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, सभापति अमृतलाल, मदनसिंह, धनपाल जैन इत्यादि ने अपना अंशदान दिया।
डॉ. पूनियां ने कहा कि, केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी का आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम 11 फरवरी तक चलेगा, इसमें जिला, बूथ, मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का अंशदान रहेगा।
डूंगरपुर के बाद बांसवाड़ा पहुंचकर डॉ. पूनियां ने आजीवन सहयोग निधि अभियान का शुभारंभ कर भाजपा बांसवाड़ा परिवार के साथ मुलाकात कर संवाद किया। इससे पहले बांसवाड़ा में डॉ. पूनियां ने मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर संगठन की प्रगति एवं प्रदेशवासियों की उन्नति की प्रार्थना की।
डूंगरपुर में कार्यक्रम में समपर्ण निधि के संभाग संयोजक प्रमोद सामर, सम्भाग प्रभारी हेमराज मीणा, जिला अध्यक्ष प्रभु पंडया, पूर्व जिलाध्यक्ष गुरूप्रसाद पटेल, प्रवीण श्रीमाल, मुकेश नागदा, हुसैनी बोहरा, ब्रिजेश वसीटा, अनूप चौबीसा, भूपेन्द्र पालीवाल सहित इत्यादि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डूंगरपुर व बांसवाड़ा के पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उदारता से आजीवन सहयोग निधि अभियान में सहयोग किया, इसके लिए डॉ. पूनियां ने सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त कियाl
डॉ. पूनियां ने डूंगरपुर के आसपुर में श्री हरिमंदिर साबला में दर्शन किये और बेणेश्वर पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज ने पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनको आशीर्वाद दिया।
इसके उपरांत डूंगरपुर में डॉ. पूनियां ने पत्रकार वार्ता में कहा कि, देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत कर पहली बार जो सम्मान दिया, देश के सभी राज्यों को एक दूसरे से जोड़ने में सड़कों का जो जाल बिछाया, परमाणु परीक्षण कर भारत को मजबूत किया, यह सभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है, उसी विकास की गति को और अधिक गति देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास पुरूष हैं, उन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। आज देश में वर्षों से लंबित नासूर समस्याओं का निराकरण किया, धारा 370 हो, राममंदिर निर्माण अन्य देश की कई विकट समस्याओं का निराकरण किया।
राजस्थान में जब भी भाजपा सत्ता में आती है तो प्रचण्ड बहुमत से आती है, और निश्चित ही 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, हमेशा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, यह हम संगठन की अभेद्य मजबूती से सुनिश्चित करेंगे।
तीन साल पहले 2018 में अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश की जनता से जो वादे किये थे, उन वादों को पूरा नहीं किया। किसानों, बेरोजगारों एवं आम जनता के साथ गहलोत सरकार ने छलावा किया है। सूबे के मुख्यमंत्री सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी की आवभगत में लगे रहते हैं।
कांग्रेस सरकार के विधायक एवं मंत्री खुद की सरकार के खिलाफ धरने पर बैठते हैं। इस सरकार का राजस्थान की सत्ता संभालने का कोई नैतिक हक नहीं है, आज प्रदेश में कहीं भी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है।





