प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन पर भाजपा ने आज देवघर में दीवाली मनाई।

pnpandey

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन पर भाजपा ने आज देवघर में दीवाली मनाई। शहर में एक लाख दीये जलाए। इधर झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई में सरकार ने भी पीएम मोदी के भव्‍य स्‍वागत में पलक पांवड़े बिछा रखे हैं। बाबाधाम में जगह-जगह पीएम मोदी के स्‍वागत में सरकारी होर्डिंग लगाए गए हैं। बीजेपी ने अपने सर्वप्रिय नेता के स्‍वागत में बड़े-बड़े सैंकड़ों कटआउट और तोरण द्वार बनाए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा- पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ से ठीक पहले पावन नगरी देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त होगा। 12 जुलाई को यहां देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन का भी सुअवसर मिलेगा। इससे श्रद्धालुओं के लिए बाबाधाम की यात्रा और आसान होगी, साथ ही झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Share This Article
Leave a Comment