मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती- 700 नवनियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त करने की तैयारी

pnpandey

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती- 700 नवनियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त करने की तैयारी –  05, 2023

मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के लिए शिक्षकों की नियुक्ति करने वाली नोडल एजेंसी लोक शिक्षण संचनालय की कमिश्नर श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया है कि अब तक 700 उम्मीदवारों ने अपना पदभार ग्रहण नहीं किया है। उन्हें लास्ट चांस दिया गया है इसके बाद उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी। 

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती- वेटिंग लिस्ट वालों को अप्वाइंटमेंट दिए जाएंगे

उल्लेखनीय है कि लोक शिक्षण संचालनालय ने 30 मार्च को नियुक्ति आदेश जारी किए थे। पदभार ग्रहण करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। ज्यादातर उम्मीदवारों ने ज्वाइन कर लिया है परंतु लगभग 700 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने ज्वाइन नहीं किया है। इनकी तरफ से कोई अभ्यावेदन भी प्राप्त नहीं हुआ है और हाईकोर्ट में किसी प्रकार की याचिका/ स्थगन/ अंतरिम आदेश की सूचना भी नहीं है। ऐसी स्थिति में लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा नियुक्ति निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इनके स्थान पर वेटिंग लिस्ट वालों को नियुक्ति दी जाएगी। 
लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश, भोपाल की आयुक्त श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि, इन शिक्षकों को 27 अप्रैल तक उपस्थित होना था परंतु नहीं आए। अब नियमानुसार 10 मई तक का समय दिया गया है। यदि अब भी उपस्थित नहीं होंगे तो इनके नियुक्ति आदेश ऑटोमेटिक निरस्त हो जाएंगे। तब नियमानुसार इन के स्थान पर प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। 
Share This Article
Leave a Comment