भौतिकी विभाग ने परमाणु यंत्रीकरण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया*

pnpandey
भौतिकी विभाग ने परमाणु यंत्रीकरण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया*
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग द्वारा ‘परमाणु यंत्रीकरण‘ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शोधार्थियों ने भाग लिया।विभाग के प्रमुख और डीएसटी परियोजना के प्रधान अन्वेषक प्रोफेसर बीपी सिंह ने कहा कि ‘वैज्ञानिक सामाजिक उत्तरदायित्व (एसएसआर) की अवधारणा में नागरिकों के जीवन में सुधार करते हुए समाज को मौलिक रूप से बदलने और इसे टिकाऊ बनाने की क्षमता है,प्रोफेसर ईसार अहमद रिजवी ने वैज्ञानिकों और शिक्षकों की सामाजिक जिम्मेदारी का उल्लेख करते हुए सामान्य रूप से देश में प्रायोगिक परमाणु भौतिकी के क्षेत्र में और विशेष रूप से एएमयू के भौतिकी विभाग की उपलब्धियां और कार्याें पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि ‘वैज्ञानिक सामाजिक जिम्मेदारी वैज्ञानिक समुदाय के बीच नैतिक जिम्मेदारी पैदा करेगी तथा सामाजिक उद्यमिता और विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रणाली को प्रभावित करने वाले स्टार्ट-अप का वातावरण तैयार करेगी‘। यह नीति संस्थानों के मौजूदा प्रयासों को व्यवस्थित और टिकाऊ तरीके से मजबूत करेगी।‘प्रोफेसर बीपी सिंह ने विकिरण के महत्वपूर्ण विषय पर भी बात की। डा. मुहम्मद शोएब ने बीटा पार्टिकल स्पेक्ट्रम पर प्रस्तुति दी,प्रतिभागियों ने भौतिकी विभाग की विशेष परमाणु प्रयोगशाला का दौरा किया और बीटा कण स्पेक्ट्रम की रिकॉर्डिंग और विश्लेषण में प्रशिक्षण प्राप्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। एम शारिक असनेन ने कार्यक्रम का संचालन किया और अशफाक मजीद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Share This Article
Leave a Comment