भारत-पाक बॉर्डर की जेल में कैदियों की मौज-मस्ती

pnpandey

जैसलमेर जेल में कैदी का इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल
फलोदी/जैसलमेर। राजस्थान की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जैसलमेर जेल से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें विचाराधीन कैदी अपने दोस्त से इंस्टाग्राम पर बातचीत करता दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, फलोदी निवासी असलम, जो तूफानी गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, पिछले दो महीने से हत्या के प्रयास के आरोप में फलोदी उपकारागृह में बंद था। उसे 6 सितंबर को जैसलमेर जेल शिफ्ट किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 6 सितंबर के बाद का बताया जा रहा है।
जैसलमेर जेल भारत-पाक सीमा पर स्थित एक हाई सिक्योरिटी जेल मानी जाती है। ऐसे में कैदी के पास मोबाइल फोन पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की विभिन्न जेलों में पहले भी जांच एजेंसियों को कई बार मोबाइल फोन का जखीरा बरामद हो चुका है।
इस मामले में जेलर राजूराम विश्नोई का कहना है कि “तलाशी ली गई, लेकिन किसी कैदी से मोबाइल बरामद नहीं हुआ।”
हालांकि वायरल वीडियो की India Voice पुष्टि नहीं करता है, लेकिन लगातार हो रहे ऐसे खुलासों से राजस्थान की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment