। आईपीएल (IPL 2022) का पहला मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। इस सीजन का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) 27 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ मैदान पर खेलने उतरेगी। उम्मीद है की इस बार टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पंजाब के पहले मुकाबले की बात करें तो कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पंजाब की पारी का आगाज कर सकते हैं। जबकि प्लेइंग इलेवन में शाहरुख खान समेत ऋषि धवन (Rishi Dhawan) को भी मौका मिलने की उम्मीद है। तो वहीं, गेंदबाजी के लिए कगिसो रबाडा समेत राहुल चाहर को टीम में शामिल किया जा सकता है। नंबर 3 पर विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो आ सकते हैं। लियाम लिविंगस्टोन को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। जबकि शाहरुख और ऋषि को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का मौका दिया जा सकता है।
आईपीएल (IPL 2022) का पहला मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा
अगर पंजाब की प्लेइंग इलेवन में गेंदबाजों की बात की जाए तो कगिसो रबाडा समेत राहुल चाहर टीम की पहली पसंद होंगे। इनके साथ अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार को खिलाया जा सकता है। ओडियन स्मिथ को भी मौका दिया जा सकता है। बता दें कि, पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 के लिए अपना अभ्यास करना शुरू कर दिया है। इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ियों को नेट्स पर जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया है। ऐसी हो सकती हैं पहले मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, शाहरुख खान, ऋषि धवन, ओडियन स्मिथ, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह।
Leave a Comment
Leave a Comment

