जिले में 107 वेंटिलेटर, 1575 बेड और 17 ऑक्सीजन प्लांट, चिकित्सा विभाग अलर्ट
बांसवाड़ा।
चीन में फैल रहे श्वसन रोग के संबंध में जिले में चिकित्सा विभाग मुस्तैद हैै। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राहुल डिंडोर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिले में बुधवार को सभी व्यवस्थाएं भी जांची गई। ताकि आपातकालीन में किसी भी प्रकार की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर दिक्क्तों का सामना न करना पड़े। डॉ राहुल डिंडोर ने बताया कि खण्ड स्तर और उप जिला स्तर पर सभी प्रभारी चिकित्सक नोडल अधिकारी होंगे। इसके लिए जिलास्तर पर कंट्रोल कक्ष की स्थापना की गई है। चिकित्स विभाग से संपर्क करने के लिए 251303 एवं जिला अस्पताल में संपर्क के लिए 242483 नंबर जारी किया गया है।
डॉ डिंडोर ने बताया कि जिले में 8 आईसीयू और 81 चिकित्सा संस्थानों में लेब संचालित है। जिले में 108 एंबुलेंस 108, जननी एक्सप्रेस 20, बैस एंबुलेंस 12 और 2 बाइक एंबुलेंस संचालित है। साथ ही 1575 बेड भी उपलब्ध है। जिन्हें आवश्यकता नुसार आरक्षित किया जा सकेगा। 107 वेंटिलेंट भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 17 ऑक्सीजन प्लांट भी सुचारू है।
आरबीएसके की टीमें स्कूलों में रखेगी निगरानी
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमें जिले की स्कूलों में नजर रखेगी। सख्त निर्देश दिए है कि टीमें स्कूलों में लगातार सेर्वे करती रहे। साथ ही स्क्रीनिंग के दौरान जन जागरूकता भी लाए। यह टीमें किसी भी प्रकार का संदेह होने पर संबंधित का प्राथमिक उपचार करेगी और आवश्कता पर इसे संबंधित चिकित्सा केंद्र पर रेफर करेगी। साथ ही इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भेजनी होगी। साथ ही चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि ओपीडी में संख्या बढ़ोतरी होने पर बच्चों के लिए अलग से ओपीडी शुरू की जाए। वहीं बुधवार को जिला अस्पताल में डिप्टी सीएमएचओ डॉ राहुल डिंडोर, पीएमओ डॉ खुशपाल सिंह, उप नियंत्रण डॉ डीके गोयल ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

