IND Vs NZ: हार्दिक पांड्या ने बताया अपना सक्सेस मंत्र, बोले- हारा भी तो अपनी शर्तों पर हारना मंजूर
टी20 फॉर्मेट भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उन्हें यहां प्लेयर ऑफ द सीरीज भी घोषित किया गया.

टी20में अपनी कप्तानी से लगातार प्रभावित कर रहे भारतीय टीम के युवा कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत को 2-1 से जीत दिलाई है. इस सीरीज में हार्दिक की कप्तानी के साथ-साथ उनका ऑलराउंडर खेल भी शानदार रहा. उन्होंने तीन मैचों की इस सीरीज में 46 रन और कुल 5 विकेट भी अपने नाम किए.
सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच निर्णायक था, जिसमें पांड्या ने 17 बॉल में 30 रन बनाने के अलावा विपक्षी टीम के 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने में भी अहम भूमिका निभाई. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
- टी20 फॉर्मेट भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उन्हें यहां प्लेयर ऑफ द सीरीज भी घोषित किया गया.
- टी20में अपनी कप्तानी से लगातार प्रभावित कर रहे भारतीय टीम के युवा कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत को 2-1 से जीत दिलाई है. इस सीरीज में हार्दिक की कप्तानी के साथ-साथ उनका ऑलराउंडर खेल भी शानदार रहा. उन्होंने तीन मैचों की इस सीरीज में 46 रन और कुल 5 विकेट भी अपने नाम किए.
मैच जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार लेने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन यह पुरस्कार मैं अपनी टीम के सपॉर्ट स्टाफ को समर्पित करता हूं. मैं उन सभी के लिए बहुत खुश हूं. पांड्या ने कहा शायद मैं यह कहते हुए पूरा ईमानदार नहीं हूं लेकिन मैं सभी मैच ऐसे ही खेलता हूं. मैं हमेशा यह पढ़ने की कोशिश करता हूं कि कब क्या जरूरत है. मैं पहले से ही तय आइडिया पर काम नहीं करता हूं.’
अपनी कप्तानी के बारे में बात करने पर उन्होंने कहा, ‘मैं चीजों का आसान रखना पसंद करता हूं और अपने साहस को समर्थन देता हूं. मेरा नियम साधारण है. अगर मैं हारता भी हूं तो मैं अपनी शर्तों पर हारूंगा. हमने चुनौतियों का सामना करने की बात की थी.’
इस मैदान पर खेलने के बारे में बात करते हुए पांड्या ने कहा, ‘पिछले साल जब हमने यहां आईपीएल फाइनल खेला था, तब लगा था कि मैच की दूसरी पारी मजेदार थी. लेकिन इस सतह पर आज मैं इसे एक साधारण मैच की तरह खेलना चाहता था क्योंकि यह सीरीज का निर्णायक मैच भी था. इसलिए हमने यहां पहले बल्लेबाजी की और उम्मीद करता हूं हम इस तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे.’

