आज दिनांक 25 7 2022 को भारतीय ट्राइबल पार्टी के माध्यम से कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी कल्पित को जिला कलेक्टर महोदय
बांसवाड़ा के नाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय भाई मईडा के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया जिसमें बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में यूरिया खाद एमआरपी दर से अधिक कीमत वसूला जा रहा है जिस की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की संपूर्ण बांसवाड़ा जिले में देहात के कस्बों में तथा कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की व्यापारियों द्वारा यूरिया खाद पर अनियंत्रित तरीके से कालाबाजारी की जा रही है सरकार की एमआरपी दर ₹268 हैं लेकिन एमआरपी दर से अधिक मनमानी कीमत ₹400 रुपए तक व्यापारियों द्वारा लिया जा रहा है यहां के गरीब आदिवासी किसानों से जबरन कीमत वसूली जा रही है इस प्रकार का अन्याय कर उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है जिसकी कोई सीमा नहीं है कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुशलगढ़, सज्जनगढ़ ,छोटी सरवा ,बड़ी सरवा ,पाटन, मोहकमपुरा, टीमेडा बड़ा, रामगढ़, तांबेसरा, डूंगरा ,भील कुआं ,कहारवाड़ी , उकाला आदि कस्बों में यूरिया व्यापारियों द्वारा मनमानी लूट की जा रही है जिस पर तुरंत नियंत्रण नहीं किया जाता है तो भारतीय ट्राइबल पार्टी जन आंदोलन व धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी ज्ञापन देते समय उपस्थित सज्जनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह डामोर, नरेश, विजय सिंह भाबोर, राजेंद्र डोडियार, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी देवचंद मईडा, अनिल, महेश, प्रदीप, राकेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


