शासन सचिवालय में विभागीय समीक्षा बैठक
सभी योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश
जयपुर। शासन सचिवालय में आज विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी योजनाओं एवं कार्यों को तय समयसीमा में पूरा किया जाए।
बैठक में मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर चर्चा हुई—
- एटीएस पॉलिसी : नये एटीएस की स्थापना की रूपरेखा तय
- वाहन स्क्रैपिंग पॉलिसी 2025 : पुराने वाहनों के निष्पादन पर जोर
- नये ए.डी.टी.टी. भवनों का निर्माण : आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन बनाने की तैयारी
- ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर्स : सुरक्षित ड्राइविंग हेतु प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना
- सड़क सुरक्षा कार्ययोजना : हादसों में कमी लाने पर विशेष ध्यान
- लंबित विभागीय प्रकरण : शीघ्र निस्तारण के निर्देश
अधिकारियों से कहा गया कि योजनाओं का प्रभाव सीधे आमजन तक पहुँचे और इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

