भाजपा की जीत पर बांसवाड़ा में उत्सव का माहौल, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

pnpandey

बांसवाड़ा, संवाददाता।
देश के विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सफलता के बाद बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की नीतियों पर विश्वास जताया है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की जनता ने भय के माहौल से बाहर निकलकर भाजपा को समर्थन दिया है।
जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने इसे पार्टी की विचारधारा और संगठन की मजबूती की जीत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों में प्रवास कर पार्टी के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के योगदान को भी सराहा।
इस दौरान पूर्व सांसद कनकमल कटारा का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में हकरू मईडा, धनसिंह रावत, राजेश कटारा, कृष्णा कटारा, खेमराज गरासिया, भगवत पूरी, मनोहर पटेल, लाभचंद पटेल, किरण जोशी, जयपाल सिंह डाबी, मणिलाल गुर्जर, संतोष हरिजन, मयंक जैन, गजराज सिंह चारण, महेश तेली, पंकज मालोत, तपन मेघावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पश्चिम बंगाल में चर्चित हुई झालमुड़ी का स्वाद लेकर जश्न को और यादगार बनाया। कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता तपन मेघावत ने दी।

Share This Article
Leave a Comment