सांगोद(कोटा)
मोतीलाल सुमन
सांगोद में बीती रात डाबरी रोड स्थित खेत में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग,किसान को लाखों रुपए का हुआ नुकसान
यहां डाबरी रोड पर शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से एक खेत आग लग गई। रात का समय होने से आग बुझाने में हुई देरी से आग से खेत मे रखे किसान के लाखों रुपए के उपकरण जलकर खाक हो गए। वही हरे भरे पेड़ पौधे भी आग की भेंट चढ़ गए। सुबह खेत मे आग से हुए बर्बादी का मंजर देखकर किसान की आंखे भी नम हो गई। जानकारी के अनुसार सांगोद निवासी जिलानी अहमद पुत्र मोहम्मद खां के डाबरी रोड स्थित खेत मे देर रात अज्ञात कारणों से खेत मे आग लग गई। रात होने से खेत पर कोई नही था। आग की लपटों से खेत मे बनी अस्थाई टापरी भी जल गई। वही सिंचाई करने के करीब ढाई सो प्लास्टिक पाइप के साथ टापरी के पास खड़े
ट्रेक्टर के आगे के दोनो टायर जलकर राख हो गए। आग से यहां रखे बिजली के तार ओर चार बकरियां भी गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास खेतो में रहने वाले लोगों ने दूर से आग की लपटें देखी तो तत्काल दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन रात का समय होने से संसाधन भी कम पड़ गए। थोड़ी देर में ही खेत के जिस हिस्से में आग लगी वहां सबकुछ जलकर राख हो गया। आग से किसान को करीब चार से पांच लाख रुपए का नुकशान बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर खेत मालिक जिलानी भी खेत पर पहुंचे लेकिन जब तक सब कुछ तबाह हो चुका था। ये देख किसान की आंखे भी नम हो उठी। आग लगने के कारणों का सुराग नहीं लग पाया।


