विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की नगर बैठक भारत माता मंदिर सम्पन्न बांसवाड़ा

pnpandey
 विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की नगर बैठक आज भारत माता मंदिर बांसवाड़ा में रखी गई उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष श्री मांगीलाल जी बुनकर, नगर अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी आचार्य नगर महामंत्री श्री नरपत सिंह जी के सानिध्य में  इस बैठक का आयोजन किया गया‌।
विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा के जिला प्रचार व प्रसार प्रमुख तरुण कुमार अडीचवाल ने बताया की बैठक में रक्षाबंधन उत्सव अखंड भारत उत्सव विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कृष्ण जन्माष्टमी पर्व आदि कार्यक्रमों की मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। विश्व हिंदू परिषद की सदस्यता अधिक से अधिक हो इस हेतु अभियान प्रारंभ किए जाने हेतु जिला अध्यक्ष द्वारा कहा गया।
उक्त बैठक में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका साक्षी  दक, लाल शंकर जी नगर सुरेश नगर संयोजक, नगर संपर्क प्रमुख देवेंद्र जी भट्ट, जिला संस्कार प्रमुख शारदा देवी राजकुमार जी हारी मनोज आहारी निर्भय जी भाटी विकास राणा मुकेश जी सनी भाई नगर उपाध्यक्ष अनूप जी नायक रमेश जी भोई आदि ने उक्त बैठक में भाग लिया।
Share This Article
Leave a Comment