बिजली विभाग के कर्मचारियों सहित सिक्योर कंपनी का प्रबंधन सवालिया-हेतल

pnpandey
बिजली विभाग के कर्मचारियों सहित सिक्योर कंपनी का प्रबंधन सवालिया-हेतल
नगर परिषद वार्ड 57 की पार्षद हेतल गरासिया ने विधुत विभाग के कर्मचारियों सहित सिक्योर कम्पनी के प्रबंधन एवं कार्यशैली पर रोष व्यक्त किया है। उनके परिसीमन क्षेत्र वार्ड 57 में पिछले 7 अप्रेल से लगातार वोल्टेज कि गम्भीर समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है ऊर्जा मंत्री के प्रवास के दौरान भी बिजली विभाग के उक्त मामले एवं सिक्योर कि शिथिल कार्यशैली को लेकर विस्तृत में चर्चा हुई है क्यूँकि क्षेत्र की जनता वोल्टेज कि कमी को लेकर बेहद परेशान है।ईस भीषण गर्मी में पंखे भी लोड नहीं ले रहे और अब पानी की मोटर नहीं चल पाने से स्थिति ज़्यादा गंभीर हो गई है। ऐसे में पार्षद हेतल ने जनता के पक्ष में अजमेर विधुत वितरण निगम लि के सर्कल अधिशासी अभियंता को उक्त मामले को लेकर लिखित शिकायत पत्र देकर पुरे मामले को संज्ञान में दिया है साथ ही सिक्योर कम्पनी के क्षेत्रीय नियुक्त कर्मचारियों को भी लगातार सूचित किया है।

पार्षद हेतल ने कहा है की जब रख रखाव के नाम पर बिजली कटौती चल रही थी जब विभाग ने क्या रिपोर्ट तैयार कि और किस आधार पर रख रखाव हुआ ? जबकि पहले से इन सभी को इस क्षेत्र में हों रही समस्या को लेकर समय समय पर लिखित एवं मौखिक रूप से सूचित किया गया था। पार्षद हेतल ने कहा है कि यदि मेरी जनता के लिये ईस समस्या का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो जनहित में मजबूरन मंत्रीगण एवं सरकार से शिकायत कर सबंधितों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।
Share This Article
Leave a Comment