तीसरा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान 23 जनवरी को आयोजित किया जाएगा : विदेश मंत्रालय

pnpandey

तीसरा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान 23 जनवरी को आयोजित किया जाएगा : विदेश मंत्रालय

खबरे खटाखट 
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि तीसरा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान इस महीने की 23 तारीख को आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज नई दिल्‍ली में म‍ीडिया को यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत ऑस्ट्रेलिया में कुछ हिंदू मंदिरों में की गई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करता है। श्री बागची ने कहा कि भारत इस बात से अवगत है कि ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में हिन्‍दू मंदिरों में तोड़ फोड़ की गई।

प्रवक्‍ता ने कहा कि इस तरह के कार्यों की ऑस्ट्रेलिया के नेताओं और वहां के धार्मिक संगठनों ने भी सार्वजनिक रूप से निंदा की है।

श्री बागची ने कहा कि मेलबर्न स्थिति भारतीय महावाणिज्‍यदूत ने इस घटना की जानकारी स्‍थानीय पुलिस को दे दी है और आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्‍होंने बताया कि इस मामले को आस्‍ट्रेलिया सरकार के समक्ष भी उठाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment