फिल्म निर्माता करण जौहर की पार्टी से कोरोना विस्फोट, कई बॉलीवुड हस्तियों समेत 55 लोग संक्रमित*
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में हुआ कोरोना ब्लास्ट ?
5 मई को करण जौहर की हाल ही में हुई 50वीं बर्थडे पार्टी को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जिसके अनुसार उनकी पार्टी में कोरोना विस्फोट हुआ है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार करण की पार्टी में गए लगभग 50-55 सेलेब्स कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं। जो अब सच होता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि अब तक संक्रमित हो चुके अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और शाहरूख खान सभी ने इस बर्थडे सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया था।
बीते एक हफ्ते में अक्षय कुमार कार्तिक आर्यन आदित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ के कोविड- 19 पॉजिटिव हो चुके हैं। अब किंग खान यानी शाहरूख खान के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने जवान का टीजर रिलीज किया था
नई दिल्ली, खबरें खटाखट शाहरूख खान के हेल्थ को लेकर एक बड़ी न्यूज सामने आई है, जिसके अनुसार किंग खान कोविड- 19 संक्रमित हो गए हैं। बीते एक हफ्ते में अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ के कोविड- 19 पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आ चुकी है। अब शाहरूख के संक्रिमत होने से लग रहा है कि बॉलीवुड में कोरोना ने एक बार फिर पैर पसार लिया है और धीरे- धीरे सबको अपनी चपेट में लेने लगा है।
रविवार को कटरीना कैफ के कोविड-19 संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी। जिसके कुछ घंटों बाद ही शाहरुख खान के कोविड-19 इंफेक्टेड होने की खबर भी आ गई। हाल ही में एक्टर ने अपनी फिल्म जवान की घोणषा करते हुए इसका टीजर रिलीज किया था और बीते दिन ही फिल्म का पोस्टर जारी किया है। जिसके बाद से वे सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बने हुए थे।
फिल्म निर्माता करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल कई लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि करन जोहर की पार्टी में लोग ओमाइक्रोन के वेरिएंट बी5 और बी6 से संक्रमित हुए हैं जो तेजी से फैल रहा है। जानकारी के मुताबिक करन जौहर की पार्टी में शामिल होने के बाद शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और कार्तिक आर्यन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खबर है कि पार्टी में शामिल करीब 50-55 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया से बात कर ते हुए राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने ये भी कहा कि लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा ‘मैंने सीएम उद्धव ठाकरे से बूस्टर खुराक को अनिवार्य करने पर विचार करने का अनुरोध किया है जो अभी वैकल्पिक है।’ राजेश टोपे के मुताबिक मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों सहित 6 जिलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।