पश्चिम बंगाल और असम को मिलेगी आधुनिक रेल कनेक्टिविटी की सौगात
न्यूज डेक्स
नई दिल्ली/हुगली/कालियाबोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और असम से कुल 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के हुगली से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे, जिससे राज्य की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री असम के नगांव जिले के कालियाबोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों के शुरू होने से असम सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र में यात्रा सुविधाएं बेहतर होंगी और आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं, बेहतर कोच डिजाइन और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। इन ट्रेनों के संचालन से आम यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक रेल यात्रा का अनुभव मिलेगा।
रेल मंत्रालय के अनुसार, यह पहल अमृत भारत योजना के तहत देशभर में आधुनिक और सुलभ परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री मोदी आज 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
Leave a Comment
Leave a Comment

