राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे के तहत वे 7 जनवरी को जोधपुर, 8 जनवरी को पोकरण, 9 और 10 जनवरी को जैसलमेर की यात्रा पर रहेंगे

pnpandey

राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात होगी राजस्थान पुलिस

राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे के तहत वे 7 जनवरी को जोधपुर, 8 जनवरी को पोकरण, 9 और 10 जनवरी को जैसलमेर की यात्रा पर रहेंगे। उनकी और उनके काफिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए राजस्थान पुलिस सिक्योरिटी भी तैनात रहेगी। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच से सादा वस्त्रधारी सुरक्षा स्टाफ सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में लगाने और वर्दीधारी सुरक्षा स्टाफ डेप्यूट करने के आदेश जारी हुए हैं। डीसीपी सिक्योरिटी, नई दिल्ली ने राहुल गांधी का स्टडी विजिट प्लान राजस्थान को भेज दिया था।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर को जारी किए निर्देश

बता दें कि जोधपुर और जैसलमेर के जिला कलेक्टर को सामान्य प्रशासन विभाग से कॉर्डिनेट करने, राहुल गांधी के लिए कार की व्यवस्था करने को लिखा गया है। साथ ही जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर जोनल ऑफिसर्स को जोधपुर, जैसलमेर और पोकरण में टीमें तैनात करने और एडवांस सिक्योरिटी रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। वहीं पायलट और एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए गए है।

इन नेताओं से मुलाकात कर सकते है राहुल गांधी

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी प्रस्तावित दौरे के दौरान सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत पश्चिमी राजस्थान के सीनियर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।। इस दौरान राहुल गांधी राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी मंत्री सालेह मोहम्मद, विधायक हरीश चौधरी और विधायक दिव्या मदेरणा समेत कई नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment