ब्यावर। मसूदा थाना क्षेत्र के मोयणा गांव में बाड़े को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट कर दी, जिसमें एक महिला, उसकी पत्नी तथा पुत्री सहित तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोयणा निवासी सांवरसिंह और प्रभूसिंह के परिवारों के बीच बाड़े को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद के चलते प्रभूसिंह के परिवार के सदस्यों ने सांवरसिंह के मकान में घुसकर सांवरसिंह, तौलादेवी और मंजू के साथ मारपीट की, जिससे तीनों को चोटें आईं।
घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां तीनों का उपचार जारी है। पीड़ित सांवरसिंह ने मामले को लेकर मसूदा थाना में प्रभूसिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
बाड़े के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, तीन घायल
Leave a Comment
Leave a Comment

