पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की मुलाकात में क्या-क्या हुई बात

pnpandey

पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की मुलाकात में क्या-क्या हुई बात


नेपाल और भारत के प्रधानमंत्री

इमेज स्रोत,TWITTER@PM_NEPAL_

भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई महत्वपूर्ण नेताओं से मुलाकात हुई. साथ ही भारत और नेपाल ने शनिवार को सीमा पार रेलवे नेटवर्क समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस मौके पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने कहा कि दोनों देशों के बीच चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए कोई साझा व्यवस्था बने.

दोनों देशों के आपसी हितों के मुद्दों पर बातचीत के बाद भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने बिहार के जयनगर से नेपाल के कुर्था तक रेल नेटवर्क का वर्चुअल मोड के जरिये उद्घाटन किया.

इसके साथ ही 90 किलोमीटर की एक पावर ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया गया. दोनों पीएम ने नेपाल में रूपे पे-कार्ड भी लॉन्च किया. 

बिजली,स्वच्छ ऊर्जा और पेट्रोलियम सप्लाई पर समझौते

भारत और नेपाल के बीच दो साल पहले सीमा विवाद को लेकर तनातनी हुई थी. लेकिन देउबा के दौरे पर इसकी छाया नहीं दिखाई पड़ी. इस मौके पर दोनों देशों ने आपसी सहयोग के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट पेश कियाइसके तहत बिजली क्षेत्र में सहयोग और नेपाल को पेट्रोलियम प्रोडक्ट की सप्लाई के लिए समझौते किए गए. स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए भी समझौते हुए.

भारत और नेपाल के प्रधानमंत्री

 स्रोत,TWITTER@PM_NEPAL_

मोदी और देउबा ने पत्रकारों से कहा कि दोनों के बीच बातचीत में सीमा से जुड़े सवालों पर बातचीत हुई. देउबा का कहना था कि सीमा विवाद सुलझाने के लिए दोनों देश के बीच संयुक्त व्यवस्था बने

दोनों के बीच बातचीत में मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा का अवांछित तत्वों की ओर से दुरुपयोग न होने दिया जाए.

Share This Article
Leave a Comment