नई आबादी श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर ,सेवा मंडल की विशेष बैठक तुलसी सदन ,नई आबादी में

pnpandey
।। नई आबादी  ।।            श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर  , सेवा मंडल , बांसवाड़ा ।
                
बांसवाड़ा (18.10 .2021) नई आबादी  श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर ,सेवा मंडल की विशेष बैठक  तुलसी सदन ,नई आबादी में  राकेश सेठिया स्थानीय पार्षद के मुख्य अतिथि , मीठालाल माली व  चंदूमल सेठिया के विशिष्ट अतिथ तथा दीपक भावसार की अध्यक्षता में संपन्न हुई । 

बैठक में श्री सिद्धिविनायक मंदिर पर भव्य शरद पूर्णिमा महोत्सव के रूप में शहर की पहली सोलर हाई मास्क लाइट का शुभारंभ , गणपति जी की लाइव आरती का शुभारंभ ,और भव्य गरबा उत्सव बुधवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया । संयोजक लक्ष्मीकांत भावसार ने बताया कि गरबा रास खेलने की अनुमति केवल माता बहनों को ही  होगी ।

बैठक में समारोह की विविध तैयारियों व व्यवस्थाओं के लिए मंडल के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई ।
 इस अवसर पर जुगल किशोर कंसारा ,राजेश जैन, दिनेश सोलंकी ,सुरेश माली , गोपाल सिंह चुंडावत , अशोक परमार , रविंद्र भाई , मुकेश जैन , उत्तम सिंह चौहान , प्रकाश जैन , राजेंद्र जैन आदि ने अपने विचार रखें ।
  बैठक का संयोजन लक्ष्मीकांत भावसार ने किया तथा आभार जगदीश सेठिया ने व्यक्त किया । इस अवसर पर सेवा मंडल एवं सर्व समाज के 50 परिवारों के ललित जैन , अजय जैन , विनोद भगत पटेल , अभय सेठिया , नरेंद्र लाल भावसार , लक्ष्मीलाल भावसार , कनक मल जैन , मान सिंह राठौड़ , महेश जांगिड़ , मनीष जैन आदि ने भाग लिया ।
 
Share This Article
Leave a Comment