छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में कोरोना ने लील ली 138 जानछत्तीसगढ़ में एक ही दिन में कोरोना ने लील ली 138 जानप्रेषित समय :15:03:10 PM / Sat, Apr 17th, 2021facebook sharing buttonwhatsapp sharing buttontwitter sharing buttonsharethis sharing buttonsms sharing buttonरायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना का भयंकर कहर जारी है. शुक्रवार को राज्य में एक ही दिन में कोरोना की वजह से 138 लोगों की मौत हुई है. इनमें 15 लोग ऐसे थे, जिनकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम उखड़ चुकी थी. संक्रमण और मौत के लिहाज से रायपुर जिला अब भी सबसे घातक बना हुआ है. 138 में से 61 मौत अकेले रायपुर जिले में हुई है.धमतरी व जाजंगीर-चांपा में 11-11 और दुर्ग में आठ लोगों की मौत हुई. वहीं, 14912 नए केस मिले हैं. इससे राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 24 हजार से अधिक हो गई है. प्रदेश में शुक्रवार को 49 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच हुई. यह टेस्ट का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. वहीं, 71 हजार से अधिक लोगों को टीका लगा.प्रदेश में रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव के साथ ही बिलासपुर भी अब हाट स्पाट बना हुआ है. शुक्रवार को रायपुर में कुल 3813 लोग संक्रमित मिले हैं. दुर्ग में 1995 और बिलासपुर में 1189 लोग पाजिटिव मिले. वहीं, राजनांदगांव में 1069 नए केस आए हैं. इसी तरह बलौदाबाजार में 733, कोरबा में 730, जांजगीर-चांपा में 570 व रायगढ़ में 545 पाजिटिव केस आए हैं. बालोद में शुक्रवार को नए केस की संख्या 69 रही, जबकि वहां पिछले कई दिनों से आंकड़ा सौ से अधिक जा रहा था.आज 71 हजार लोगों का हुआ वैक्सीनेशनप्रदेश में शुक्रवार को 71 हजार लोगों का वैक्सीनेशन हुआ. वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण पांच जिलों बलरामपुर, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, कांकेर और कोंडागांव टीकाकरण बंद रहा. शुक्रवार को कुल 1590 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ. इस दौरान 208 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज और 497 को दूसरी डोज दी गई. इसी तरह 795 फ्रंट लाइन वारियर्स को पहली और 951 को दूसरी डोज दी गई. 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 57969 को पहली और 11173 को दूसरी डोज दी गई.

pnpandey

छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में कोरोना ने लील ली 138 जान

छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में कोरोना ने लील ली 138 जान

खबरे खाट खट समाचार-पत्र 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना का भयंकर कहर जारी है. शुक्रवार को राज्य में एक ही दिन में कोरोना की वजह से 138 लोगों की मौत हुई है. इनमें 15 लोग ऐसे थे, जिनकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम उखड़ चुकी थी. संक्रमण और मौत के लिहाज से रायपुर जिला अब भी सबसे घातक बना हुआ है. 138 में से 61 मौत अकेले रायपुर जिले में हुई है.

धमतरी व जाजंगीर-चांपा में 11-11 और दुर्ग में आठ लोगों की मौत हुई. वहीं, 14912 नए केस मिले हैं. इससे राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 24 हजार से अधिक हो गई है. प्रदेश में शुक्रवार को 49 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच हुई. यह टेस्ट का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. वहीं, 71 हजार से अधिक लोगों को टीका लगा.

प्रदेश में रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव के साथ ही बिलासपुर भी अब हाट स्पाट बना हुआ है. शुक्रवार को रायपुर में कुल 3813 लोग संक्रमित मिले हैं. दुर्ग में 1995 और बिलासपुर में 1189 लोग पाजिटिव मिले. वहीं, राजनांदगांव में 1069 नए केस आए हैं. इसी तरह बलौदाबाजार में 733, कोरबा में 730, जांजगीर-चांपा में 570 व रायगढ़ में 545 पाजिटिव केस आए हैं. बालोद में शुक्रवार को नए केस की संख्या 69 रही, जबकि वहां पिछले कई दिनों से आंकड़ा सौ से अधिक जा रहा था.

आज 71 हजार लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

प्रदेश में शुक्रवार को 71 हजार लोगों का वैक्सीनेशन हुआ. वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण पांच जिलों बलरामपुर, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, कांकेर और कोंडागांव टीकाकरण बंद रहा. शुक्रवार को कुल 1590 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ. इस दौरान 208 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज और 497 को दूसरी डोज दी गई. इसी तरह 795 फ्रंट लाइन वारियर्स को पहली और 951 को दूसरी डोज दी गई. 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 57969 को पहली और 11173 को दूसरी डोज दी गई.

Share This Article
Leave a Comment