दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में हाई अलर्ट

pnpandey

📰 खबरें खटाखट
📅 लखनऊ/सहारनपुर/हापुड़ | ब्यूरो रिपोर्ट
🔴
राम मंदिर और ताजमहल की सुरक्षा बढ़ी, एटीएस ने कई जिलों में मारी दबिश
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
एटीएस और पुलिस की संयुक्त टीमें लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और हापुड़ सहित कई जिलों में छापेमारी कर रही हैं।
अयोध्या के राम मंदिर परिसर और आगरा के ताजमहल में सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
🕵️‍♂️ लखनऊ में एटीएस की बड़ी कार्रवाई
मंगलवार तड़के एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में डॉक्टर परवेज अंसारी के घर छापा मारा।
घर बंद मिलने पर टीम ने ताला तोड़कर प्रवेश किया और करीब तीन घंटे तलाशी ली। जांच में कई डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज, कार और बाइक बरामद की गईं।
इसके बाद लालबाग क्षेत्र में एक अन्य मकान पर भी तलाशी जारी रही।
🚨 सहारनपुर में दो संदिग्ध हिरासत में
एटीएस ने सहारनपुर में छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों आतंकी अदील अहमद के करीबी हैं, जिसे हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग से गिरफ्तार किया था।
दोनों को पूछताछ के लिए गुप्त स्थान पर ले जाया गया है।
📚 मदरसे में जांच, सुलेमान और सोहेल पर फोकस
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित दाऊद अरबिया दारुल उलूम मदरसे में भी एटीएस टीम पहुंची।
संचालक से आतंकियों सुलेमान और सोहेल के बारे में पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि गुजरात एटीएस ने दो दिन पहले इन दोनों को गिरफ्तार किया था।
💣 हापुड़ में आतंकी करीम टुंडा के घर छापा
हापुड़ के अशोक नगर मोहल्ले में पुलिस ने आतंकी अब्दुल करीम टुंडा के घर पर छापेमारी की।
टुंडा के परिजनों और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की गई।
1993 मुंबई धमाके का आरोपी टुंडा 2013 में गिरफ्तार हुआ था और फिलहाल गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है।
वह लश्कर-ए-तैयबा, इंडियन मुजाहिदीन, जैश-ए-मोहम्मद और बब्बर खालसा जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ा रहा है। विस्फोटक बनाने की तकनीक के चलते उसे “डॉक्टर बम” कहा जाता है।
🧭 डीजीपी ने ली हाई-लेवल बैठक
प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने एटीएस प्रमुख अमिताभ यश और इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।
उन्होंने सभी जिलों में रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
📌

Share This Article
Leave a Comment