वसुंधरा राजे सिंधिया ने बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत के मौके पर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा.

pnpandey

खबरे खटाखट पूनम शर्मा

गहलोत-पायलट विवाद पर वसुंधरा की खरी-खरी, कांग्रेस में रार पर कही ये बात

 वसुंधरा राजे सिंधिया (ने बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत के मौके पर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा.

इसके अलावा उन्होंने गहलोत-पायलट विवाद पर भी बयान दिया.

: राजस्थान) की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपीकी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया  ने सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलटके बीच विवाद पर बड़ा बयान दिया है. वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम आपस में बात नहीं करते हैं. मंत्री-अफसर एक-दूसरे से लड़ रहे हैं. जनता के लिए किसी के पास वक्त नहीं है. कांग्रेस सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है.

सिंधिया ने दी ये नसीहत

वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि कार्यकर्ता मीडिया और पोस्टरों में नहीं बल्कि जनता में दिखने की होड़ करें. जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि कार्यकर्ता पीएम मोदी और राजस्थान की पिछली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के काम लोगों तक पहुंचाएं. अगर आप चाहते हैं कि पार्टी जीत के रिकॉर्ड तोड़े तो अधिक आत्मविश्वास में रहने के बजाय एकजुट और एक सुर होकर मेहनत करें. राजे ने कहा कि एकजुटता से ‘न भूतो, न भविष्यति’ वाली जीत होगी.

गहलोत-पायलट विवाद पर वसुंधरा का बयान

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के अब साल नहीं, बल्कि दिन बचे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री में बोलचाल नहीं है. मंत्री-मंत्री और मंत्री-अधिकारी आपस में लड़ रहे हैं. जनता के आंसू पोंछने से इन्हें कोई मतलब नहीं है.

कांग्रेस सरकार पर क्या बोलीं वसुंधरा?

वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि साल 2003 में बीजेपी को 120 और 2013 में 163 सीटें मिली थीं. कांग्रेस ने इसके बाद 2 बार सरकार बना ली, लेकिन उसे कभी पूर्ण बहुमत नहीं मिला. साल 2018 में महज आधा फीसदी यानी 1 लाख 45 हजार वोटों से ही बीजेपी पीछे रही थी.

ईआरसीपी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में पूर्वी राजस्थान के लिए अच्छी योजनाएं बनाई गई थीं, लेकिन उन योजनाओं पर काम करने के बजाय कांग्रेस की सरकार ने उसको विवादों में डाल दिया.

Share This Article
Leave a Comment