गैस कीमतों व सिलेंडर किल्लत के खिलाफ तारानगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका

pnpandey

तारानगर (चूरू)
रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और सिलेंडरों की किल्लत को लेकर तारानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक नरेंद्र बुड़ानिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
विधायक बुड़ानिया ने आरोप लगाया कि सरकार विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरू हो चुकी है, जिससे आमजन विशेषकर गरीब वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण छोटे व्यापारियों और गरीबों के धंधे ठप हो रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द राहत देने की मांग की। इस मौके पर संजय कस्वां, मोहर सिंह ज्याणी, विमला कालवा, हरिसिंह बेनीवाल, मदन पांडया, सहदेव भाटी, वेद प्रकाश सहारण, कृष्ण कुमार सहारण, सुरेन्द्र सहारण, आसिफ, भागीरथ भामी, मुंशी खां तेली, कुंदन सैनी, दिनेश शर्मा, सरीफ लुहार, रामस्वरूप झाझड़िया, राकेश शर्मा, शीशपाल धीनवाल, गोविंद थालोड़, योगेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment