क्रिस गेल के नाम पर महिला से 2.8 करोड़ की ठगी, केस दर्ज

pnpandey

क्रिस गेल के नाम पर महिला से 2.8 करोड़ की ठगी, केस दर्ज

हैदराबाद: हैदराबाद में एक 60 वर्षीय महिला के साथ 2.8 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने अपने भाई समेत सात लोगों के साथ मिलकर कुल 5.7 करोड़ रुपये गंवाए।

महिला को केन्या की एक कॉफी पाउडर कंपनी में निवेश करने के लिए 4% मासिक रिटर्न का झांसा दिया गया। ठगों ने वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल की तस्वीरें और वीडियो दिखाकर महिला का विश्वास जीत लिया।

महिला ने पहले खुद 2.8 करोड़ रुपये का निवेश किया और फिर अपने जानने वालों से 2.9 करोड़ रुपये निवेश करवाए। बाद में जब रिटर्न मिलना बंद हुआ, तो ठगी का खुलासा हुआ।

पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment