कोटा में दोस्ती बनी दुश्मनी: कहासुनी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

pnpandey

कोटा। महावीर नगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर में दोस्ती एक मामूली विवाद के चलते खून-खराबे में बदल गई। एक युवक ने अपने ही मित्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार मृतक शब्बीर और आरोपी नरेंद्र उर्फ नन्दू आपस में घनिष्ठ मित्र थे और घटना के समय दोनों साथ थे। शाम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही उग्र विवाद में बदल गई।
इसी दौरान नरेंद्र ने आवेश में आकर शब्बीर पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से शब्बीर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। साथ ही एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात आरोपी को डिटेन कर लिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Share This Article
Leave a Comment