मीटिंग में ऐसा क्या हुआ कि केजरीवाल को पीएम मोदी के सामने जोड़ने पड़े हाथ, मांगी माफी
नई दिल्ली, खबरे खटाखट अप्रैल 23: कोरोना महामारी के चलते देश में जारी ऑक्सीजन संकट पर आज पीएम मोदी ने सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। लेकिन इस मीटिंग के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी पड़ी। दरअसल अरविंद केजरीवाल ने बैठक के कुछ हिस्से को लाइव टेलीकास्ट कर दिया। जिससे पीएम मोदी खासे नाराज दिखे।

केजरीवाल को कोविड मीटिंग के दौरान ‘प्रोटोकॉल तोड़ा
दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पीएम मोदी को की गई अपील का पूरा बयान LIVE टेलीकास्ट किया गया। इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद आपत्ति जताई। केजरीवाल जब आगे बोल रहे थे तो पीएम मोदी ने उन्हें टोकते हुए कहा, ‘यह हमारी जो परंपरा है, हमारा जो प्रोटोकॉल है यह उसके बहुत खिलाफ हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री ऐसी इनहाउस मीटिंग को लाइव टेलीकास्ट करे। यह उचित नहीं है। हमें हमेशा से संयम का पालन करना चाहिए।

केजरीवाल ने माफी मांगी
इस पर केजरीवाल ने माना की उनसे गलती हो गई है। उन्होंने पीएम से कहा, ‘ठीक है सर इसका ध्यान रखेंगे आगे से। अगर सर मेरी तरफ से कोई गुस्ताखी हुई है, मैंने कुछ कठोर बोल दिया, या मेरे आचरण में कोई गलती है, तो उसके लिए मैं माफी चाहता हूं।’ इस बैठक में सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में ऑक्सीजन का मुद्दा उठाया। वे कोविड के खिलाफ एक नेशनल प्लान लाने की बात कह ही रहे थे।


