एक दंपत्ति ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली

pnpandey
13 जुलाई 32 न्यूज डेस्क खबरें खटा खट भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने बाला मामला सामने आया है। एक दंपत्ति ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। आशंका इस बात की जताई जा रही है कि दंपत्ति ने पहले दो बच्चों को जहर देकर मारा और फिर आत्महत्या की।
पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें कर्ज का जिक्र है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रातीबड़ की शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले 38 वर्षीय भूपेंद्र विश्वकर्मा, उनकी पत्नी रितु और दो बेटे ऋतुराज (तीन) और ऋषिराज (नौ) के शव मिले हैं।
संभावना इस बात की जताई जा रही है की दंपत्ति ने पहले दोनों बच्चों को जहर दिया होगा और उसके बाद खुदकुशी की होगी। बताया गया है कि भूपेंद्र ने गुरुवार की अलसुबह अपनी भतीजी को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा था। साथ ही पत्नी और दोनों बच्चों के साथ सेल्फी खींचकर भी भेजी, इस फोटो पर उसने लिखा है यह मेरी आखिरी फोटो है आज के बाद हम कभी नहीं दिखेंगे।
भूपेंद्र ने जो सुसाइड नोट लिखा है उसमें कर्ज का तो जिक्र है ही साथ में उसने चारों का अंतिम संस्कार एक साथ किए जाने की बात कही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।
Share This Article
Leave a Comment