उदयपुरवाटी में घना कोहरा, ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित

pnpandey

उदयपुरवाटी (झुंझुनू)। नए साल की शुरुआत के साथ क्षेत्र में सर्दी ने तेवर दिखा दिए हैं। ठंडी हवाओं के बीच मंगलवार सुबह घने कोहरे ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई।
कोहरे के कारण वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। सड़कों पर वही लोग निकले जिन्हें जरूरी काम था, जबकि आमजन ने घरों में रहना ही बेहतर समझा।
लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह के समय यातायात पर भी असर देखा गया।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि लोग सुबह-शाम विशेष सतर्कता रखें और बिना जरूरत बाहर निकलने से बचें।

Share This Article
Leave a Comment