अटारी-वाघा बॉर्डर बंद, न हाथ मिल सके, न गेट खुले
सरकार के फैसले के बाद आज की बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी रही अलग
बांसवाड़ा। भारत सरकार द्वारा लिए गए हालिया निर्णय के चलते आज अटारी-वाघा बॉर्डर पूरी तरह बंद रहा। न तो सेरेमनी के दौरान बॉर्डर गेट खोले गए, और न ही भारत-पाकिस्तान के जवानों के बीच पारंपरिक हाथ मिलाना हो सका।
हालांकि बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी पूर्ववत जारी रही और भारी संख्या में दर्शक इसे देखने पहुंचे, लेकिन आज का नजारा बाकी दिनों से एकदम अलग था। भारत सरकार के इस फैसले के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है, विशेष रूप से हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह कदम उठाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय एहतियातन लिया गया है ताकि सीमा पर किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। दर्शकों में इस असामान्य बदलाव को लेकर हैरानी जरूर दिखी, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इसे जरूरी कदम माना जा रहा है।
(

