बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों को तोड़ने की ख़बरों पर अरिंदम बागची बोले-

pnpandey

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों को तोड़ने की ख़बरों पर अरिंदम बागची बोले- हम सरकार के संपर्क में हम बांग्लादेश सरकार के साथ संपर्क में हैं। बांग्लादेश सरकार ने पुलिस और दूसरी सुरक्षा व्यवस्थाएं की हैं। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा आयोजन चल रहे हैं, इसमें बांग्लादेश सरकार और जनता का काफी सहयोग रहा है। 

बांग्लादेश (Bangladesh) में दुर्गा पूजा पंडालों (Durga Puja pandals) को तोड़ने की ख़बरों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Foreign Ministry spokesperson Arindam Bagchi) ने बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमें बांग्लादेश में धार्मिक आयोजनों के दौरान आक्रमण की कुछ परेशान करने वाली घटनाओं की रिपोर्ट मिली है। बांग्लादेश सरकार ने क़ानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैनाती सहित तुरंत कदम उठाए हैं। हम बांग्लादेश सरकार के साथ संपर्क में हैं। बांग्लादेश सरकार ने पुलिस और दूसरी सुरक्षा व्यवस्थाएं की हैं। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा आयोजन चल रहे हैं, इसमें बांग्लादेश सरकार और जनता का काफी सहयोग रहा है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोरोना वैक्सीन की सप्लाई को लेकर भी बयान दिया है। Also Read – अमित शाह बोले- कांग्रेस धीरे-धीरे देश में समाप्ति की ओर जा रही, 60 साल के शासन पर हमारा पलड़ा भारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि हमने अभी पहले पड़ोसी देशों में वैक्सीन सप्लाई करने का फैसला लिया है। नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार और ईरान में भारत से वैक्सीन जा चुकी हैं। हमारे वैक्सीन प्रोडक्शन और अपनी घरेलू ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए हम आगे सप्लाई पर फैसला लेंगे। हिंसा में 3 लोगों की मौत बता दें कि बांग्लादेश से दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्तियों पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं। जिसके चलते बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर कोमिला शहर में दिघी झील के पास एक दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान को कथित तौर पर अपवित्र करने की खबर फैलाई गई। जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कोमिला हिंसा के बाद, चांदपुर हाजीगंज, चट्टोग्राम के बंशखली और कॉक्स बाजार के पेकुआ के मंदिरों से भी तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। इस घटना में कम से कम तीन लोगों के मारे जानें की खबर सामने आई है। स्थानीय प्रशासन से मामले की जांच में जुट गया है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment