RSSB परीक्षा : जींस पहनने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश, शॉर्ट्स पर भी रोक
बोर्ड ने जारी की ड्रेस कोड गाइडलाइन, नियम तोड़े तो परीक्षा से वंचित होंगे परीक्षार्थी
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने परीक्षाओं को लेकर सख्त ड्रेस कोड लागू कर दिया है। बोर्ड ने साफ कहा है कि जींस पहनने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
👉 ये कपड़े रहेंगे प्रतिबंधित
जींस
शॉर्ट्स
टी-शर्ट
भड़कीले/फैशन वाले परिधान
👉 अनुमति होगी केवल
साधारण व हल्के कपड़े
साधारण चप्पल/जूते
बोर्ड का कहना है कि यह कदम नकल रोकने और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है। ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इससे पहले भी बोर्ड ने कई परीक्षाओं में सख्त नियम लागू किए थे, लेकिन इस बार विशेष रूप से जींस और शॉर्ट्स को लेकर कड़ा निर्देश दिया गया है
RSSB परीक्षा : जींस पहनने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश, शॉर्ट्स पर भी
Leave a Comment
Leave a Comment

