Posted at: Jun 27 2021 3:40PM

सरकार ने कहा कि ऐसी किसी भी फेक न्यूज़ के झांसे में न आएं, खासकर महिलाएं किसी अफवाह का शिकार न बनें। COVID Vaccine पूरी तरह से सेफ है और 1 मई से शुरू Vaccination फेज़ में 18 साल के ऊपर की उम्र के सभी लोग Vaccine की डोज़ ज़रूर लें। PIB फैक्ट के फैक्ट चेक ने भी इन दावों को खारिज करते हुए सभी से वैक्सीन लेने की अपील की है। 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। इस बीच Vaccination को लेकर कई तरह के मिथ्स और अफवाहें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। महिलाओं के मन में भी ये सवाल उठ रहे थे कि क्या Periods के दिनों में Vaccine लेना सेफ है, क्योंकि इस तरह की कई खबरें सर्कुलेट हो रही हैं कि Periods से ठीक पहले और बाद में वैक्सीन लेना रिस्की हो सकता है। आइये जानते हैं इससे जुड़े तथ्यों को…

महिलाओं को Vaccine लेने से पहले Periods के डेट्स पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें Periods के 5 दिन पहले और 5 दिन बाद तक Vaccine नहीं लेनी चाहिए। इससे उनकी फर्टिलिटी पे असर हो सकता है। Periods के दौरान उनकी Immunity कम होती है और वैक्सीन पहले Immunity को घटाती है, उसके बाद बढ़ाती है। ऐसे में Periods के दौरान वैक्सीन लेना घातक हो सकता है। ये न्यूज़ इतनी तेजी से वायरल हुई कि इस खबर की सच्चाई बताने के लिए सरकार को स्पष्टीकरण देना पड़ा और ये साफ़ करना पड़ा कि महिलाएं Periods के दौरान भी Vaccine ले सकती हैं।
Medical Experts ने भी Periods के दौरान Vaccine लेने से किसी खतरा के होने की बात से साफ इंकार किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि अब तक ऐसा कोई Data नहीं मिला है जो COVID Vaccine और Periods में होने वाले बदलाव के बीच किसी तरह के लिंक को स्थापित कर पाए। Experts अनुसार, ”अगर आप Pregnancy Plan नहीं कर रही हैं तो Periods के दौरान, उससे पहले या उसके बाद Vaccine लगवा सकती हैं। Periods की वजह से वैक्सीन डेट को रीशेड्यूल करने की जरूरत नहीं। 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को Vaccine जरूर लेनी चाहिए। Experts ने इस बात से भी इंकार किया कि Experts के दौरान Immunity कमज़ोर होती है। इसलिए अफ़वाहों पर ध्यान दिए बिना अपनी बारी आने पर COVID Vaccine ज़रूर लें।