iStart से बढ़ी स्टार्टअप्स की रफ्तार, बांसवाड़ा में उद्यमियों का हुआ मिलन

pnpandey

iStart से बढ़ी स्टार्टअप्स की रफ्तार, बांसवाड़ा में उद्यमियों का हुआ मिलन
बांसवाड़ा। जिले में स्टार्टअप संस्कृति को गति देने के उद्देश्य से iStart Tribal Incubation Center, बांसवाड़ा में गुरुवार को Startup Get-Together आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवोदित और कार्यरत स्टार्टअप्स ने भाग लेकर अपनी चुनौतियाँ, अनुभव और संभावनाएँ साझा कीं।
मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित संयुक्त निदेशक/सिस्टम एनालिस्ट श्री सत्येन्द्र कुमार शाह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा iStart कार्यक्रम युवाओं के लिए अवसरों का विस्तृत मंच है। उन्होंने अधिक से अधिक उद्यमियों से इस प्लेटफॉर्म से जुड़कर योजनाओं और तकनीकी सहयोग का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मेंटोर मयूर गुप्ता तथा इनक्यूबेशन एडमिन रोचक राज आमेटा ने प्रतिभागियों को iStart की इनक्यूबेशन सेवाओं, Q-Rate मूल्यांकन, वित्तीय सहायता एवं फंडिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ऑनलाइन माध्यम से जुड़े मेंटर्स— मनीष बत्रा, राकेश राव, कौस्तुभ भट्टाचार्य, आयुष त्यागी और सौरभ वैष्णव—ने मार्गदर्शन देते हुए आगामी Digifest (TiE Global Summit), जिसका आयोजन 4–6 जनवरी 2026 को जयपुर में होना है, के अवसरों पर प्रकाश डाला।
iStart से अनुदान प्राप्त Alluvia Trading Private Limited और Selcon Connect Private Limited ने अपने सफर और प्राप्त सहयोग को साझा किया। वहीं, जिले के सफल स्टार्टअप्स Bamboo Anna Enterprises, RK New Choice, Himveg और KKite ने बताया कि कैसे iStart के माध्यम से उन्हें सही दिशा और नेटवर्किंग का लाभ मिला।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने बांसवाड़ा में मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम, नवाचार को बढ़ावा और भविष्य में उद्यमिता के विस्तार के लिए संयुक्त रणनीति पर चर्चा की। कार्यक्रम में 7 पंजीकृत स्टार्टअप्स के साथ कई नए उद्यमियों ने भी सहभागिता की।

Share This Article
Leave a Comment