IPL 2021 के दो दिन बाद ही शुरू हो जाएगा T-20 वर्ल्ड कप ? BCCI ने इन कारणों से लिया फैसला

pnpandey

IPL 2021 के दो दिन बाद ही शुरू हो जाएगा T-20 वर्ल्ड कप ? BCCI ने इन कारणों से लिया फैसला

 

Jun 26 2021 

 

IPL 2021 के दो दिन बाद ही शुरू हो जाएगा T-20 वर्ल्ड कप ? BCCI ने इन कारणों से लिया फैसला

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2021 की शुरुआत 17 अक्टूबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने की संभावना है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा। अगली बैठक में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 16 देशों के टूर्नामेंट को UAE में स्थानांतरित करने के अपने फैसले से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को अवगत कराएगा। UAE में तीन स्थान- अबू धाबी, शारजाह और दुबई में टी 20 वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। ओमान क्वालीफायर की मेजबानी करेगा।

बता दें कि भारत में कोरोना के चलते IPL 2021 को बीच में ही रोकना पड़ा था। अब टूर्नामेंट का दूसरा चरण 17 सितंबर से 15 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इसके दो दिन बाद ही टी20 वर्ल्ड कप आरंभ हो जाएगा। BCCI भारत में टी20 विश्व कप की मेजबानी करना चाहता था, किन्तु दो मुद्दे आड़े आए। यह पता चला है कि उन्हें भारत सरकार से टैक्स में कोई रियायत नहीं मिली थी। साथ ही BCCI इस बारे में चिंतित है कि बायो-बबल में कोरोना मामलों के चलते आईपीएल के निलंबित होने के बाद इंटरनेशनल प्लेयर्स भारत आने के लिए कितने उत्सुक होंग

बता दें कि कुछ सप्ताह पहले सभी राज्य संघों के साथ वर्चुअल मीटिंग के दौरान बोर्ड के सदस्यों को BCCI पदाधिकारियों ने बताया था कि टी20 वर्ल्ड कप को UAE में शिफ्ट करने से बोर्ड की कुल कमाई के लगभग 41 फीसदी की बचत होगी। यदि टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेला जाता है, तो बोर्ड को भारी टैक्स चुकाना होगा। 2016 में जब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, तब BCCI को टैक्स में छूट नहीं मिली थी। साथ ही भारत में कोविड-19 वायरस के नए डेल्टा वेरिएंट का पता चलने की वजह से बोर्ड कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

Share This Article
Leave a Comment