जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, जयपुर में राजस्थान प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग द्वारा “संविधान जागरूकता एवं एकता” सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौकीदार द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत दोसी ने जानकारी देते हुए बताया कि बांसवाड़ा से राज्य स्तरीय समन्वयक नियुक्त हुए मोहम्मद साजिद नायक का भी सम्मान किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौकीदार ने अपने संबोधन में कहा कि साजिद नायक अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत बनाने के लिए अपनी संपूर्ण क्षमता और अनुभव का उपयोग करेंगे। उन्होंने वर्तमान समय में संविधान की रक्षा को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि सत्ता पक्ष कई बार संविधान से आगे बढ़कर निर्णय ले रहा है, ऐसे में जागरूकता और एकता बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में एकजुटता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
संविधान जागरूकता एवं एकता सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान”
Leave a Comment
Leave a Comment

