“वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारों के बीच कांग्रेस का कैंडल मार्च

pnpandey

“वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारों के बीच कांग्रेस का कैंडल मार्च

बांसवाड़ा। गुरुवार शाम कांग्रेस ने वोट चोरी के विरोध में शहर की सड़कों पर मोर्चा खोल दिया। जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या और पूर्व राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां लिए कांग्रेस कार्यालय से जीपीओ सर्कल होते हुए अस्पताल चौराहे तक पहुंचे। पूरे मार्ग में “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारे गूंजते रहे।

रमेशचंद्र पंड्या ने कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने देश में हो रही वोट चोरी का पर्दाफाश किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अध्यक्षता में लिए गए निर्णय के तहत, भाजपा के लोकतंत्र पर प्रहार के खिलाफ यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है।

अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा — “जनता के वोट की चोरी, जनता के अधिकार और पहचान की चोरी है। अब समय है कि जनता सवाल पूछे, जवाब मांगे और संवैधानिक संस्थाओं को भाजपा के चंगुल से आज़ाद कराए।”

मार्च में कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, राजेश टेलर, मुकेश जोशी, राकेश सेठिया, अमजद हुसैन, देवबाला राठौड़, नवाब फौजदार, धर्मेंद्र तेली, केशवचंद्र निनामा, सतीश टेलर, रितेश नानी, शैलेंद्र वोरा, न्याजुल्लाह चौहान, दशरथ सिंह वाघेला, मणिलाल पटेल, विमल भट्ट, दिनेशचंद्र पंड्या, जाहिद अहमद सिंधी, लता निनामा, साजिद नायक, सुरेश कलाल, मिलन चाहिल, अतीत गरासिया, प्रकाश मईड़ा, मनोहर खड़िया, चंदा डामोर, महबूब खान, शाश्वत गरासिया, केसर कुंवर, अरविंद डामोर, सुभाष निनामा, संगीता मईड़ा, सोना ताबियार, शहनाज हुसैन, धनेश्वर यादव, भरत यादव, गोकुल जैन, जयेश जोशी, गोविंदा सोनी, इंद्रराज चरपोटा, विनोद शर्मा, तुफैल अहमद सिंधी, नवाब सिलावट, मुन्ना खान, सईद परवाना, रफीक मंसूरी, अयूब शोरगर, नारायण मईड़ा, देवीलाल यादव, अरुण पंड्या, अनीता सिसोदिया, संजय जैन, शाहरुख खान, इमरान चौहान, आसिफ मुस्तफा, जितेंद्र परिहार, सूरज हरिजन, राजेश पटेल, शंकरलाल यादव, भेरूलाल मईड़ा, भारत सिंह राव, नितेश जैन, रूपेश जैन, इकबाल हुसैन लोखंडवाला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।


Share This Article
Leave a Comment