झालावाड़ हादसे पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा – शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग**

pnpandey

झालावाड़ हादसे पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा – शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग**

📍 बांसवाड़ा | 27 जुलाई 2025

राजस्थान के झालावाड़ में स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत ने कांग्रेस को झकझोर दिया है। रविवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांसवाड़ा में ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाश्वत गरासिया के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि हर बार हादसे होते हैं, लेकिन मंत्री आंखें मूंद लेते हैं। इस बार भी मंत्री मौन हैं और शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मृतक छात्रों के परिजनों को तुरंत मुआवजा दिया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुभाष निनामा ने कहा कि “यह सिर्फ सड़क हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी है। प्रदेश के मंत्री सिर्फ पद की मलाई खाने में व्यस्त हैं, जिम्मेदारी लेने में नहीं।”

विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, विधायक नानालाल निनामा, जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या, कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, और नवाब फौजदार, शाहरुख खान, हेमंत मईड़ा, सुभाष निनामा, ईश्वर बामणिया, हिमांशु माल, अभय सिंह, आशीष निनामा, मनोज डोडियार, कोदर डिंडोर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

🖊️ प्रवक्ता – एडवोकेट इमरान खान पठान 📞 9414224357 | 9784232592

Share This Article
Leave a Comment